वायु सेना ने 750 अकाश मिसाइलें खरीदने का ऑर्डर दिया
रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी ने मंगलवार को कहा, "आकाश मिसाइलों के प्रदर्शन से वायु सेना के संतुष्ट होने के बाद इसका ऑर्डर बेल को दिया गया है। इन मिसाइलों को दो स्क्वोड्रन में तैनात किया गया है।"
बेल जब इन मिसाइलों की आपूर्ति कर देगी तब वायु सेना 125-125 की संख्या में इन मिसाइलों को छह स्क्वाड्रन में तैनात करेगी।
यहां बेल परिसर में डिजीटल उड़ान नियंत्रण (डीएफसी) का उद्घाटन करते हुए एंटनी ने कहा, "प्रयोग के तौर पर पिछले वर्ष 250 मिसाइलों का ऑर्डर दिया गया था।"
बेल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अश्वनी कुमार दत्त ने कहा कि पहला आर्डर 12.21 अरब रुपये का था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications