सीमेंस करेगी 16 हजार करोड़ रुपये का निवेश

कंपनी के उच्च अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि 500 करोड़ रुपये गैस टरबाइन बाजार के लिए उच्च स्तर की तकनीक निर्मित करने में लगाया जाएगा। इससे 2012 तक वाणिज्यिक उत्पादन शुरू हो जाने की उम्मीद है।

सीमेंस लिमिटेड की भारतीय शाखा के प्रबंध निदेशक अर्मिन बर्क ने कहा, 'हम निर्माण क्षेत्र के लिए सुविधाएं स्थापित करने के लिए जगह की तलाश कर रहे हैं। तमिलनाडु और गुजरात में हमने जगह भी देखी है। अगले 2-3 हफ्तों में हम इस पर अंतिम निर्णय ले लेंगे।'

बर्क ने कहा, 'अर्थव्यवस्था मंदी से निकल रही है। मांग में तेजी आ रही है। कंपनी को उच्च विकास की उम्मीदें हैं। 2012 तक कंपनी में कर्मचारियों की संख्या 25 हजार तक पहुंच जाएगी। मौजूदा समय में यह संख्या 17 हजार है।'

उन्होंने कहा कि पिछले साल की तुलना में मांग में तेजी को देखते हुए इस साल हम 3 हजार नई नियुक्तियां कर सकते हैं। इसके अलावा कंपनी की योजना कम कीमत वाले एक्स-रे मशीनों के निर्माण की है।

सीमेंस एजी के अध्यक्ष और प्रमुख कार्यकारी पीटर लोस्चर ने कहा कि भारत में अतिरिक्त ऊर्जा क्षमता की जरूरत है। इसलिए यहां विभिन्न उर्जा उत्पादन माध्यमों में अपार संभावनाएं हैं।

सीमेंस, रूसी कंपनी रोसटम के साथ मिलकर भारत में नाभिकीय संयंत्र लगाने पर भी विचार कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+