एनटीपीसी के सार्वजनिक निर्गम की कीमत 201 रुपये प्रति शेयर होगी
कंपनी के कर्मचारियों द्वारा शेयर खरीदे जाने पर उन्हें 10 रुपये प्रति शेयर की छूट दी जाएगी।
कंपनी ने एक बयान में कहा, "एक फरवरी को विशेषाधिकार प्राप्त मंत्रियों के समूह की बैठक में एनटीपीएस के अगले सार्वजनिक निर्गम के लिए प्रति शेयर की कीमत 201 रुपये तक की गई।"
इसके बाद बुधवार को देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन करने वाली कंपनी एनटीपीसी 10 रुपये मूल्य के 412,273,220 शेयरों को बेचने की पेशकश करेगी। यह पेशकश पांच फरवरी को बंद हो जाएगा। एनटीपीसी के कर्मचारियों के लिए कुल 42,73,220 शेयर आरक्षित रखे गए हैं।
बयान में कहा गया कि कंपनी ने अपने कर्मचारियों को प्रति शेयर 10 रुपये की छूट देने की घोषणा की है।
वर्तमान में एनटीपीसी में सरकार की 89.5 फीसदी हिस्सेदारी है।
इस पेशकश में आईसीआईसीआई सिक्युरिटीज, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट, जेपी मोर्गन और कोटक महिंद्रा कैपिटल प्रबंधक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications