खीमी राम बने रहेंगे हिमाचल भाजपा अध्यक्ष
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, "दिल्ली में सोमवार को हुई चार घंटे की लंबी जद्दोजहद के बाद गडकरी ने खीमी राम के नाम को हरी झंडी दे दी।"
कुल्लु जिले की बंजार सीट से दूसरी बार विधायक बने राम को गत वर्ष जुलाई महीने में प्रदेश भाजपा की कमान सौंपी गई थी।
हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का नाम तय करने के लिए सोमवार को दिल्ली में गडकरी की अध्यक्षता में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक हुई थी, जिसमें मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और वरिष्ठ नेता शांता कुमार भी उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications