क्यूबा में पत्रकार गिरफ्तार
समाचार एजेंसी ईएफई ने अंतर्राष्ट्रीय संगठन 'रिपोटर्स विदाउट बॉर्डर्स' (आरएसएफ) के हवाले से इस संबंध में जानकारी दी। संगठन का कहना है कि क्यूबा में प्रेस की आजादी पर अंकुश लगाया जा रहा है।
आरएसएफ ने कहा कि क्यूबा में ब्लॉगरों को लगातार परेशान किया जा रहा है। संगठन ने आरोप लगाया कि इस कम्युनिस्ट देश में मानवाधिकारों का हनन किया जा रहा है।
आरएसएफ के अनुसार जुआन को 29 जनवरी को गिरफ्तार किया था। उन पर लोगों का अपमान करने और गैर कानूनी आर्थिक गतिविधि में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। जुआन जेल में अनशन पर हैं।
आरएसएफ ने कहा, "हवाना द्वारा संयुक्त राष्ट्र के नागरिक और राजनीतिक अधिकार, जिसमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता भी शामिल है, का पालन नहीं किया जा रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications