हाथियों के खौफ के साए में छत्तीसगढ़ का एक गांव
वन्य अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि हाथियों ने पांच घरों को ध्वस्त दिया और एक व्यक्ति को घायल भी कर दिया।
रायपुर से 400 किलोमीटर उत्तर में स्थित सरगुजा जिले के बागरा गांव में रविवार रात को हाथी घुस आए। सोमवार रात में हाथियों ने मिट्टी से बने पांच घरों को उजाड़ दिया और पांच लोगों को घायल कर दिया। हाथियों का गांव में लगातार उत्पात जारी है।
अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि मंगलवार को करीब 25 परिवारों ने स्थानीय वन्य अधिकारियों से सहयोग मांगा।
ग्रामीणों ने वन्य अधिकारियों को खबर देकर कहा है कि वह दो रात से सो नहीं पा रहे हैं और हाथियों के बाहर न जाने पर गांव छोड़ने की योजना बना रहे हैं।
अधिकारियों के मुताबिक वर्ष 2009 में राज्य में हाथियों द्वारा कुचले जाने से 29 लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications