वैश्विक स्तर पर कम्प्यूटर चिप्स की बिक्री 9 फीसदी घटी
सेमी कंडक्टर इंडस्ट्री एसोसिएशन ने सोमवार को कहा कि वार्षिक बिक्री वर्ष 2008 के 248.6 अरब डॉलर से घटकर वर्ष 2009 के दौरान 226.3 अरब डॉलर हो गई। पहले अनुमान लगाया गया था कि वर्ष 2009 के दौरान वैश्विक मंदी के कारण कम्प्यूटर चिप्स की बिक्री घटकर 219.7 अरब डॉलर पर आ जाएगी।
एसोसिएशन के अध्यक्ष जॉर्ज स्कैलाइज ने एक बयान में कहा, "वर्ष 2009 वैश्विक सेमी कंडक्टर उद्योग के लिए अनुमान से बेहतर साबित हुआ है।" उन्होंने कहा कि पूरी आपूर्ति प्रक्रिया के दौरान नई खोजों पर जोर दिए जाने से वैश्विक मंदी के असर को कम किया जा सका। इस तरह उद्योग ने स्वयं को मंदी से उबरने की स्थिति में ला दिया है।
एसोसिएशन ने वर्ष 2010 में बिक्री में 10.2 फीसदी की वृद्धि का अनुमान लगाया है। उसने कहा है कि भारत और चीन में कम्प्यूटर और मोबाइल फोन की बिक्री बढ़ने से इसमें तेजी आएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications