हैदराबाद में अस्पताल में आग, 30 घायल (लीड-1)
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया गया है।
घायलों में मरीज, नर्स और अस्पताल के अन्य कर्मचारी शामिल हैं। हैदराबाद के पुलिस आयुक्त ए.के.खान ने कहा अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष से आठ मरीजों को निकाल लिया गया है।
घायलों को निजाम चिकित्सा विज्ञान संस्थान (निम्स) और यशोदा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में आठ की हालत नाजुक बनी हुई है।
स्वास्थ्य मंत्री दानाम नागेंद्र ने संवाददाताओं से कहा कि अस्पताल में आग लगने के मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आग लगने की वजह शार्ट शर्किट हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications