इंडियन मुजाहिदीन के निशाने पर थे शिक्षण संस्थान

Indian Mujahideen
लखनऊ। दिल्ली में सिलसिलेवार बम विस्फोट मामले में शामिल होने के आरोप में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से गिरफ्तार इंडियन मुजाहिदीन के संदिग्ध आतंकवादी शहजाद अहमद की योजना मध्य प्रदेश और देश के प्रमुख तकनीकी शिक्षण संस्थानों में विस्फोट करने की थी।

राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने लखनऊ में मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि आतंकवादी शहजाद ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उस समय उसकी योजना मध्य प्रदेश के इंदौर में सिलसिलेवार बम धमाके की थी। इसके अलावा देश के बड़े तकनीकी शिक्षण संस्थानों में जून-जुलाई में बम धमाके की योजना थी।

इंडिया गेट को उड़ान की फिराक में थे आतंकी

बृजलाल के मुताबिक गिरफ्तार आतंकवादी ने अपने साथी मिर्जा बेग शादाब के साथ दिल्ली स्थित इंडिया गेट में बम रखने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि वह बाटला हाउस मुठभेड़ में भी शामिल था और साथी सुनेज के साथ वह वहां से भाग निकलने में सफल रहा था।

एटीएस अधिकारियों के मुताबिक शहजाद ने बताया कि इंडियन मुजाहिदीन के आतंकवादियों ने उसे युवा ब्रिगेड का प्रमुख बनाने का वादा किया था। इसके अलावा शहजाद से पता चला कि इंडियन मुजाहिदीन की लड़कों को अलग-अलग दस्तों में गैरकानूनी तरीके से विदेश भेजकर वहां उन्हें आतंकवादी गतिविधियों के लिए प्रशिक्षित दिलाने की योजना थी।

उल्लेखनीय है कि 13 सितंबर 2008 को दिल्ली में हुए बम विस्फोटों के सिलसिले में सोमवार को आजमगढ़ के बिलिरयागंज थाना क्षेत्र के खासलपुर गांव से शहजाद को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक दिल्ली में सिलसिलेवार बम धमाके में शामिल शाहजाद की दिल्ली पुलिस को तलाश थी। उस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। बृजलाल ने कहा कि शहजाद की गिरफ्तारी के बारे में दिल्ली पुलिस को सूचित कर दिया गया। मंगलवार को दिल्ली पुलिस की एक टीम लखनऊ पहुंच चुकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+