सीमाई इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई जा रही है : एंटनी
भारतीय वायु सेना में 2014 तक शामिल किए जाने वाले युद्धक विमानों की लड़ाकू क्षमता के प्रदर्शन के दौरान एंटनी ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "किसी भी प्रकार के खतरे से निपटने के लिए हम सभी सीमाई क्षेत्रों में हवाई, समुद्री और जमीनी सुरक्षा बढ़ा रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि सीमाई क्षेत्रों में प्रतिरोधक कार्रवाई के तहत सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया गया है न कि टकराव के तहत। उन्होंने कहा कि हम अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ दोस्ताना संबंध रखना चाहते हैं।
एंटनी ने कहा, "सुरक्षा सिर्फ अरूणाचल प्रदेश में ही नहीं बढ़ाई गई है। किसी भी प्रकार के संभावित खतरों से निपटने के लिए सुरक्षा बढ़ाई गई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications