कैट का दूसरा चरण सफलतापूर्वक संपन्न

गौरतलब है कि पिछले साल देश में पहली बार कैट की परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की गयी थी। कैट परीक्षा को ऑनलाइन आयोजित कराने की जिम्मेदारी प्रोमेट्रिक इंडिया ने ली थी। आईआईएम की कैट समिति के अनुसार रविवार को देश भर में 26 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गयी। कंपनी के प्रमुख एस.रॉय ने बताया "कैट परीक्षा का दूसरा चरण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है।"
पिछले साल कैट 2009 का प्रथम चरण 28 नवंबर से आठ दिसंबर 2009 तक आयोजित किया गया था। लेकिन परीक्षा के दौरान सर्वर में आयी गड़बड़ के कारण कई हजार छात्र परीक्षा देने से वंचित रह गए थे। एमबीए के इच्छुक कम से कम 241,000 छात्रों ने साल 2009 में ऑन लाइन कैट परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण करवाया था। लेकिन तकनीकी परेशानी की वजह से सभी छात्र इसमें हिस्सा नहीं ले सके थे।
परीक्षा परिणामों की घोषणा देर से होने के कारण छात्रों को समूह चर्चा और साक्षात्कार के लिए कम समय मिलेगा लेकिन प्रवेश तय समय पर ही होगा। परीक्षा परिणाम फरवरी के तीसरे सप्ताह में घोषित किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications