हैती में बच्चों के अमेरिकी तस्कर गिरफ्तार

इन अमेरिकियों में से एक ने खुद को इदाहो स्थित समाजसेवी संगठन न्यू लाइफ चिल्ड्रंस रिफ्यूजी का सदस्य बताया। उसने कहा कि उन लोगों ने कोई गलत काम नहीं किया है। जबकि प्रेस टीवी ने हैती के अधिकारियों के हवाले से बताया है कि इन अमेरिकी आरोपियों के पास से ऐसा कोई आधिकारिक दस्तावेज नहीं बरामद हुआ जिससे साबित हो सके कि उन्होंने बच्चों को गोद लिया है। साथ ही आरोपी यह भी नहीं साबित कर सके कि ये बच्चे अनाथ ही हैं। हैती की सरकार ने इस माह की शुरुआत में बच्चों के गोद लेने पर रोक लगा दी थी।












Click it and Unblock the Notifications