मेघालय में एक नहीं चार मुख्यमंत्री!

देश के उत्तर-पूर्वी राज्य मेघालय में पहले मुख्यमंत्री हैं डार्विंग लपांग, जिन्हें राज्यपाल ने बाकायदा शपथ दिलाकर मुख्यमंत्री बनाया। वहीं राज्य के उपमुख्यमंत्री फ्राइडे लिंगदोह का प्रोमोशनकर उन्हें मुख्यमंत्री का दर्जा दे दिया गया। लिंगदोह को मुख्यमंत्री का राजनैतिक सलाहकार बनाया गया है।
इसके अलावा कांग्रेस की सरकार ने राज्य के योजना बोर्ड के चेयरमैन दॉनकूपर रॉय और आर्थिक विकास परिषद के प्रमुख जेडी रिम्बई को भी मुख्यमंत्री का दर्जा दिया है। इस हिसाब से अब चार मुख्यमंत्री राज्य का शासन चला रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications