सेल के इस्पात संयंत्र में आग लगी
रायपुर । स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के छत्तीसगढ़ स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र में सोमवार को आग लग गयी। इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। ताजा जानकारी के अनुसार आग पर काबू पाया जा चुका है। हादसे के बाद से सेल का उत्पादन प्रभावित हुआ है। एक अधिकारी ने सोमवार को इस हादसे की जानकारी दी।
सेल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि रविवार देर रात संयंत्र के पावर और ब्वॉयलिंग स्टेशन (पी एंड बीएस) की केबल सुरंग में लगी। बयान में सूचना दी गयी है कि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई। धुएं से कुछ लोग प्रभावित हुए थे लेकिन उन्हें प्राथमिक उपचार के तत्काल बाद छुट्टी दे दी गयी। सिर्फ एक व्यक्ति को संयंत्र की निगरानी के लिए रखा गया है। गौरतलब है कि भिलाई इस्पात संयंत्र छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगभग 30 किलोमीटर दूर दुर्ग जिले में स्थित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications