सेल की छत्तीसगढ़ इकाई में आग भड़की
एक बयान जारी कर कहा गया है कि रविवार देर रात भिलाई स्टील प्लांट में आग लगी जिससे उत्पादन प्रभावित हुआ। यह आग संयंत्र के पावर और ब्वॉयलिंग स्टेशन (पी एंड बीएस) की केबल सुरंग में लगी।
बयान के मुताबिक किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई। धुएं से कुछ लोग प्रभावित हुए थे लेकिन उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल ही छुट्टी दे दी गई। केवल एक व्यक्ति को निगरानी में रखा गया है।
ताजा जानकारी के अनुसार आग पर काबू पाया जा चुका है।
गौरतलब है कि भिलाई इस्पात संयंत्र छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगभग 30 किलोमीटर दूर दुर्ग जिले में स्थित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications