विवाह समारोह में गोली चली, बच्चा घायल
बटाला, 1 फरवरी (आईएएनएस)। पंजाब के बटाला कस्बे में शनिवार रात एक विवाह समारोह के दौरान चली गोली में 12 वर्ष का एक बच्चा घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार घायल बच्चे की पहचान बटाला के गौंनसपुरा गांव के दीपक कुमार के रूप में की गई है। घटना के समय वह नृत्य के लिए बने मंच से पैसे इक्कठे कर कर रहा था। उसे अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, " इस मामले का आरोपी मोहन सिंह है , जो समीप के ही एक अन्य गांव वरनांगल का निवासी है। उसने काफी शराब पी रखी थी और अपनी दोस्त की शादी के दौरान गोली चलाकर खुशी मना रहा था।"
उन्होंने बताया, "हमने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभियुक्त फरार है और उसे गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications