फिलीपींस में नौका डूबने से 8 लापता
मनीला, 1 फरवरी (आईएएनएस)। फिलीपींस के बातान प्रदेश में रविवार को समुद्र में नौका डूब जाने के बाद से आठ मछुआरे लापता हैं। हालांकि दो मछुआरों को बचा लिया गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक तटरक्षक बल के प्रवक्ता कमांडर अरमंड बालिलो ने बताया कि लापता मछुआरों की तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications