दिल्ली में पारा लुढ़का
नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। तापमान के औसत से नीचे लुढ़क जाने से खिली धूप के बावजूद सोमवार की सुबह दिल्ली वालों के लिए सर्द रही।
दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस मौसम के इस समय औसत के लिहाज से यह दो डिग्री कम है। रविवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि दिन में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि मंगलवार की सुबह हल्का कोहरा पड़ सकता है। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियम और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications