आजमगढ़ में इंडियन मुजाहिदीन का संदिग्ध सदस्य गिरफ्तार
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि 13 सितंबर 2008 को दिल्ली में हुए बम धमाकों के सिलसिले में आजमगढ़ के बिलिरयागंज थाना क्षेत्र के खासलपुर गांव से शहजाद अहमद उर्फ पप्पू नाम के एक संदिग्ध आतंकी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया।
लाल ने कहा कि शहजाद को लखनऊ लाया जा रहा है। यहां उससे पूछताछ की जाएगी। इसकी गिरफ्तारी के संबंध में दिल्ली पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक दिल्ली में सिलसिलेवार बम धमाके में शामिल शाहजाद की दिल्ली पुलिस को तलाश थी। उस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications