भारतीय स्टेट बैंक ने सीता को गोद लिया

भोपाल 1 फरवरी (आईएएनएस) वन्यप्राणियों के संरक्षण के लिए भोपाल के राष्ट्रीय उद्यान वन विहार द्वारा चलाई जा रही वन्यप्राणी गोद लेने की योजना के तहत भारतीय स्टेट बैंक ने वृद्घ मादा बाघ सीता को एक साल के लिए गोद लिया है। इस योजना के तहत 13 माह में अब तक 22 वन्य प्राणी गोद लिए जा चुके हैं।

सीता को 22 जून 1994 को नौ माह की उम्र में जगदलपुर से लाया गया था। पिछले 16 वषरें से यह बाघिन वन विहार में है और इसकी गिनती देश की सबसे उम्रदराज शेरनियों में होती है। भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य महाप्रबंधक एम भागवत राव ने रविवार को सवा लाख रूपए का बैंकर चैक वनविहार के संचालक एस. एस. राजपूत को प्रदान कर सीता को एक साल के लिए गोद लिया। वहीं वनविहार की ओर से बैंक प्रबंधन को वन्य प्राणी गोद लेने की योजना का प्रमाणपत्र सौपा गया।

वनविहार ने वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए एक जनवरी 2009 को वन्यप्राणी गोद लेने की योजना शुरू की थी। इस योजना के शुरू होने के बाद से अब तक सीता को मिलाकर 22 वन्य प्राणी गोद लिए जा चुके हैं। इस योजना के तहत वन्य प्राणी को गोद लेने की राशि आयकर की धारा 80 जी के प्रावधानों के अनुसार छूट के दायरे में आती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+