कोलंबिया में मादक पदार्थो के तस्करों के गिरोह का भंडाफोड़
कोलंबियाई मादक पदार्थ प्रवर्तन एजेंसी ने रविवार को बताया कि अमेरिका ने गिरफ्तार किए गए लोगों में से तीन के प्रत्यर्पण की मांग की है।
इस नेटवर्क का संबंध उस मेक्सिन नेटवर्क से था जो न्यूयार्क में क्यूदाद जुअरेज और टेक्सास के एल पासो सीमा से हेरोइन सप्लाई करता था।
पुलिस ने बोगोटा, विलाविसेंसियो और पोपायान शहरों में अपना अभियान चलाया था।
यह गिरोह 2007 से गतिविधियां चला रहा था । यह गिरोह मादक पदार्थो को कपड़ों, कंप्यूटरों, सूटकेसों और जूतों में छिपाकर उनकी तस्करी करता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications