भारत-रूस ने की अफगानिस्तान और आतंक पर चर्चा
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन ने रूसी संघ के सुरक्षा परिषद के सचिव निकोलाई पैट्रशेव के साथ सुरक्षा संबंधी कई सारे मुद्दों पर चर्चा की।
चर्चा के दौरान अफगानिस्तान की खराब स्थिति पर प्रमुखता से बातचीत हुई। अफगानिस्तान की शांति में दोनों देशों की महत्वपूर्ण भागीदारी है।
दोनों देशों के सुरक्षा अधिकारियों ने लंदन सम्मेलन के दौरान सामने आए प्रस्ताव की उलझनों पर चर्चा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications