तेलंगाना पर सर्वोच्च न्यायालय में दायर याचिका खारिज
पूर्व सांसद एम. नारायण रेड्डी ने एक याचिका दाखिल कर सर्वोच्च न्यायालय से विधानसभा अध्यक्ष द्वारा विधायकों के इस्तीफे स्वीकार नहीं किए जाने के मामले में निर्देश देने की मांग की थी।
सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश के. जी. बालाकृष्णन, न्यायाधीश जे. एम. पंचाल और न्यायाधीश बी. एस. चौहान की खंडपीठ ने मामले को खारिज करते हुए रेड्डी से पूछा कि इस मामले में आपका क्या हित जुड़ा है।
याचिका में कहा गया था कि प्रदेश में संवैधानिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है क्योंकि विधानसभा अध्यक्ष एन. किरण कुमार रेड्डी इन इस्तीफों को अपने पास रखे हुए हैं और वह न तो उन्हें स्वीकार कर रहे हैं और न ही अस्वीकार।
ेइंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications