भारत-ब्राजील 3 से 4 सालों में बढ़ाएंगे द्विपक्षीय व्यापार
यहां एक संवाददाता सम्मेलन में ब्राजील के राजदूत मार्को ब्रान्डाओ ने पत्रकारों से कहा, "हमें उम्मीद है कि अगले तीन से चार सालों में द्विपक्षीय व्यापार मौजूदा पांच अरब डॉलर से बढ़कर 10 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा।"
दोनों देशों के बीच सबसे अधिक चीनी, जैविक ईंधन और उर्वरक का व्यापार होता है।
ब्रान्डाओ ने बताया कि भारत ने ब्राजील में ज्यादातर निवेश दवा के क्षेत्र में किए हैं। वर्ष 2014 के फुटबाल वर्ल्ड कप और 2016 में ओलंपिक खेल के आयोजन को देखते हुए उन्होंने भारतीय कंपनियों को रियल स्टेट के क्षेत्र में निवेश करने के लिए निमंत्रित किया।
राजदूत ने कहा कि भारतीय चीनी कंपनियां ब्राजील में विस्तार कर रहीं हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications