मास्को पुलिस ने करीब 100 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार मास्को पुलिस के प्रवक्ता विक्टर बिर्युकोव ने कहा कि रविवार को सरकार विरोधी प्रदर्शन के लिए करीब 300 लोग ट्रिम्फेलनाया चौक पर जमा हुए थे।
प्रदर्शनकारियों में पूर्व उप प्रधानमंत्री बोरिस नेमतसोव, विपक्षी आंदोलन द अदर रसिया के नेता एडुअर्ड लिमोनोव और मानव अधिकार समूह के प्रमुख ओलेग ओरलोव भी शामिल थे।
उन्होंने कहा कि कई बार रैली को स्थगित करने के आग्रह के बाद पुलिस ने नेमतसोव, लिमोनोव और ओरलोव सहित करीब 100 लोगों को हिरासत में लिया।
नेमतसोव वर्ष 1997 से 1998 के बीच रूस के उप प्रधानमंत्री रहे। वह रूस के प्रमुख विपक्षी नेता हैं और प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन की नीतियों के आलोचक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications