मध्य प्रदेश में वर्ष भर चलेगा जलाभिषेक अभियान
मंत्रालय में सोमवार को आयोजित बैठक में चौहान ने कहा कि जल संरचनाओं का निर्माण सिर्फ संख्या बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि वास्तव में जल संरक्षण में सक्षम संरचनाएं बनाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि 'अपना मध्य प्रदेश बनाओ यात्रा' के दौरान जल स्रोतों के संरक्षण में लोगों को जोड़ने के लिए वह स्वयं श्रमदान करेंगे।
बैठक में मौजूद जल संरक्षणविद राजेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जलाभिषेक अभियान के माध्यम से जलनायक के रूप में उभरकर सामने आए है। उन्होंने जल संरक्षण के अभियान में पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications