मनचलों ने किशोरी को जिंदा जलाया, 3 हिरासत में
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के पोनिया गांव में रविवार की रात को किशोरी घर में अकेली थी, तभी तीन मनचलों ने छेड़छाड़ की और बलात्कार का प्रयास किया। किशोरी ने इसका विरोध किया तो इन मनचलों ने उस पर केरोसीन डालकर आग लगा दी। किशोरी लगभग 80 प्रतिशत जल गई है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसका जिला चिकित्सालय मे इलाज चल रहा है।
कटनी के पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा ने सोमवार को आईएएनएस को बताया है कि किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications