टाटा मोटर्स की बिक्री में 77 फीसदी का इजाफा
समीक्षाधीन अवधि में घरेलू बाजार में टाटा ने 62,202 व्यावसायिक और सवारी वाहन बेचे जो पिछले साल इसी अवधि में बेचे गए 35,704 वाहनों की तुलना में 74 फीसदी अधिक है।
कंपनी ने मौजूदा वित्तीय वर्ष में अब तक कुल 498,108 वाहनों की बिक्री की है जो पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि की तुलना में 24 फीसदी अधिक है। पिछले वित्त वर्ष के इसी अवधि में कुल 400,284 वाहनों की बिक्री हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications