'नरेगा के 4 वर्ष' पर रिपोर्ट जारी करेंगे प्रधानमंत्री
ग्रामीण विकास मंत्रालय, राज्य सरकारों की उपलब्धियों को रेखांकित करने और इस कार्यक्रम को सर्वोत्तम तरीके से लागू करने के लिए विचारों के आदान-प्रदान हेतु यहां 'महात्मा गांधी नरेगा सम्मेलन' आयोजित कर रहा है। इस आयोजन में लगभग 1,200 लोग हिस्सा लेंगे। सम्मेलन के दौरान लाभार्थियों और अधिकारियों के बीच चर्चा सत्र भी आयोजित होगा।
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि इस अवसर पर संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी 'रोजगार सूत्र' नामक पुस्तिका जारी करेंगी। पुस्तिका में इस कानून के प्रावधान व अधिकार शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम की शुरुआत आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में वर्ष 2006 में की गई थी। कार्यक्रम का मकसद हर ग्रामीण परिवार को प्रत्येक वित्त वर्ष में कम से कम 100 दिनों तक रोजगार उपलब्ध कराने की गारंटी देना रहा है।
यह कार्यक्रम फिलहाल देश के सभी जिलों में लागू हो चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications