पश्चिम बंगाल में बस पलटने से 9 लोगों की मौत (लीड-1)
जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश यादव ने आईएएनएस को बताया कि यह हादसा लालपुर क्षेत्र के समीप उस वक्त हुआ जब बस का चालक एक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था।
यह बस अदरा से मानबाजार जा रही थी। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि अस्पताल में इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई।
दुर्घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications