मेक्सिको में जन्मदिन समारोह में 13 की हत्या
समाचार एजेंसी ईएफई के यह घटना जुआरेज के निम्न मध्यमवर्गीय इलाके में रविवार रात 1.30 बजे हुई।
जन्मदिन समारोह में करीब 60 व्यक्ति शामिल थे। इनमें किशोर छात्रों की संख्या अधिक थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सात वाहनों पर 20 से अधिक बंदूकधारी आए और घर में घुसकर गोलीबारी शुरू कर दी।
घायलों को समीप के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारे गए लोगों में दो वयस्क और 11 किशोर हैं। अस्पताल सूत्रों के अनुसार कुछ घायलों की स्थिति गंभीर है।
कई वर्षो से नशीली दवाओं के व्यापार से जुड़ी हिंसा झेल रहे शहर में यह इस वर्ष की अब तक की सबसे बड़ी गोलीबारी है।
सियुदाद जुआरेज में प्रति 100,000 की जनसंख्या पर 191 हत्याएं होती हैं। वर्ष 2009 में यह दुनिया का सबसे हिंसक शहर था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications