महंगाई के खिलाफ भाजपाइयों ने बनाई मानव दीवार

राज्य की राजधानी में सैकड़ों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय से निकलकर विधानसभा के सामने पहुंचे और खाद्य पदार्थो की आसमान छूती कीमतों पर केंद्र और राज्य सरकारों के खिलाफ उपवास रखकर और मानव दीवार बनाकर विरोध प्रदशर्न किया।

उत्तर प्रदेश भाजपा इकाई के अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खाद्य पदार्थो की कीमतों की सूची के बैनर तले करीब 300 मीटर की मानव दीवार बनाई। इस दौरान भाजपाइयों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज महंगाई अनियंत्रित हो गई है। पूंजीपतियों और मुनाफाखोरों को केंद्र और राज्य सरकारों का पूरा समर्थन मिल रहा है, जिससे वह कालाबाजारी कर रहे हैं।"

राजधानी लखनऊ के अलावा गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोरखपुर, संतकबीर नगर सहित 9 जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आंदोलन किया। गोरखपुर में भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में सैकडों भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदशर्न कर मानव दीवार बनाई। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच कई जगहों पर झड़प हुई।

इससे पहले रविवार को पूर्व घोषित राज्यव्यापी आंदोलन के तहत 61 जिलों में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर महंगाई के खिलाफ प्रदशर्न किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+