नक्सली हिंसा बढ़ी, मौतों में भी इजाफा : चिदम्बरम

अपने मंत्रालय का मासिक रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत हुए चिदम्बरम ने कहा, "नक्सली हिंसा सरकार के लिए बड़ी चिंता का विषय बनी हुई है। वर्ष 2009 में नक्सली घटनाओं से हुई मौतों से ये संकेत मिले हैं।"

गत वर्ष नक्सली हिंसा की घटनाओं में 1125 लोगों की मौत हुई थी। इसमें 591 नागरिक, 317 सुरक्षाकर्मी और 217 नक्सली हैं।

चिदम्बरम ने यह भी कहा कि लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के प्रमुख वी. प्रभाकरणन की मौत के संदर्भ में श्रीलंका की सरकार ने भारत के समक्ष औपचारिक तौर पर पुष्टि कर दी है। वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या का प्रमुख आरोपी था।

उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि इस संबंध में केंद्रीय जांच ब्यूरो को औपचारिक दस्तावेज श्रीलंका की ओर से सौंपे गए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) की भूमिका तय करना प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का विशेषाधिकार है। उन्होंने कहा, "नवनियुक्त एनएसए शिवशंकर मेनन की भूमिका प्रधानमंत्री तय करेंगे। इस संबंध में मेरी प्रधानमंत्री से अभी तक कोई बात नहीं हुई है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+