जनवरी 2011 में आयोजित होगा तीसरा भारतीय कला सम्मेलन
अंतिम दो सम्मेलन 19 अगस्त को आयोजित हुए थे।
भारतीय कला सम्मेलन की तारीख सोमवार को घोषित कर दी गई। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया जारी है और दुनिया भर के कलाकार अपनी प्रदर्शनी लगाने के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
भारतीय कला सम्मेलन की सहायक निदेशक नेहा किरपाल ने बताया, "हमने कार्यक्रम में बदलाव किए हैं क्योंकि हमारा उद्देश्य सम्मेलन में बड़े पैमाने पर अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी को बढ़ाना है। गौरतलब है कि राजधानी में ज्यादातर पर्यटक जनवरी जैसे खुशगवार मौसम में ही आते हैं।"
इसके पहले दिल्ली के प्रगति मैदान में वर्ष 2009 में 19-22 अगस्त तक सम्मेलन आयोजित किया गया था।
आयोजनकर्ताओं ने बताया कि पिछले साल आकर्षण का केंद्र वीडियो कला था और अगला सम्मेलन एकल योजना पर आधारित होगा।
भारतीय कला शिखर सम्मेलन के एक प्रवक्ता ने बताया, "सामान्य तौर पर कला प्रदर्शनी में कलाकारों की संख्या ज्यादा होती है। इसके विपरित एकल प्रदर्शनी में कलाकारों के व्यक्तिगत हुनर को देखा जाता है। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications