मुंबई हमले में भारतीय के हाथ के बारे में कुछ नहीं कह सकता : चिदंबरम
गत वर्ष हुए इस हमले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने कहा था कि सैयद जकीउद्दीन अंसारी नामक एक भारतीय शख्स की इस हमले में अहम भूमिका हो सकती है। अंसारी महाराष्ट्र का रहने वाला है और उसके लश्कर-ए-तैयबा के साथ संबंध होने के संकेत मिले हैं।
इस बारे में पूछे जाने पर चिदम्बरम ने सोमवार को कहा कि वह इसकी न तो पुष्टि ही कर सकते हैं और न ही इसका खंडन।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications