लार्सन एंड टूब्रो को मिला 2,155 करोड़ रुपये का ठेका
एल एंड टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "इस परियोजना के तहत वर्तमान में 900 टन प्रति दिन अमोनिया उत्पादन करने वाले संयंत्रों को इस रूप में परिवर्तित किया जाएगा कि उनमें इस्तेमाल होने वाले ईंधन को बदला जा सके।
इन संयंत्रों में अब तक ईंधन के रूप में तेल का इस्तेमाल किया जाता रहा है। परिवर्तन के बाद इनमें प्राकृतिक गैस का इस्तेमाल किया जाएगा।"
दोनों परियोजनाओं का काम एक साथ शुरू किया जाएगा। परियोजनाओं के जनवरी 2013 तक पूरा होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications