मध्य प्रदेश मे स्थापित होगा हिंदी विश्वविद्यालय
उच्च शिक्षा मंत्री ने यह जानकारी भारत भवन में सोमवार को हिंदी ग्रंथ अकादमी द्वारा आयोजित डा. शंकर दयाल शर्मा सृजन सम्मान समारोह में दी। उन्होंने कहा कि हिंदी को बढ़ावा देने के लिए और अधिक प्रयास किए जाने की जरूरत है। साथ ही हिंदी ग्रंथ अकादमी को सलाह दी कि वह हिंदी में लेखन के प्रति युवाओं को जोड़ने के लिए प्रयास करे।
इस मौके पर 15 लेखकों को शंकर दयाल शर्मा सृजन सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रत्येक लेखक को 21 हजार रुपए नगद और शॉल व श्रीफल प्रदान किया गया। उच्च शिक्षा मंत्री ने सम्मान राशि को 21 से बढ़ाकर 31 हजार किए जाने का ऐलान किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications