पहले दिन मीडिया से बचते रहे राहुल (लीड-1)

राहुल गांधी राज्य के दौरे के पहले दिन पश्चिमी चंपारण के भीतिहरवा के बाद दरभंगा पहुंचे। यहां उन्होंने ललित नारायण विश्वविद्यालय के छात्रों से मुलाकात की। इसके बाद राहुल सीधे बोध गया पहुंचे, जहां वह युवा अनुसूचित जाति की बैठक में सम्मिलित हुए और युवा कांग्रेसी नेताओं से मिले।

इस दौरान वह सभी जगहों पर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों से मिले और चुनाव पर चर्चा की। इस पूरे दौरे में राहुल मीडियाकर्मियों से बचते रहे। बैठक में भी मीडियाकर्मियों को जाने की इजाजत नहीं दी गई और न ही उन्होंने मीडिया वालों से बात की।

इसके पूर्व राहुल गांधी महात्मा गांधी के सत्याग्रह स्थल भितिहरवा आश्रम पहुंचकर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वह कांगेस के युवा कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान राहुल से मिलने के लिए पश्चिम चंपारण के अलावे आस-पास के जिले के युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता भी पहुंचे।

इधर, प्रदेश कांग्रेस ने राहुल गांधी के दौरे को सफल करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि राहुल गांधी के बिहार आने से युवकों में कांग्रेस के प्रति आकर्षण बढ़ेगा और पार्टी को जीवंतता प्राप्त होगी।

राहुल दो दिवसीय बिहार दौरे में सात जिलों का दौरा करने वाले हैं। मंगलवार को वह पटना के कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद काराकाट, भागलपुर, और किशनगंज में विभिन्न समुदायों के युवाओं के सम्मेलनों में भाग लेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+