युवक की हत्या के बाद श्रीनगर में तनाव (लीड-1)

युवक की मौत से गुस्साई भीड़ ने कई स्थानों पर सुरक्षाकर्मियों पर पथराव किया।

17 वर्षीय युवक के शव के साथ आज एक विशाल जुलूस निकाला गया जिसका नेतृत्व जम्मू एवं कश्मीर लिबरेशन फंट्र (जेकेएलएफ) के अध्यक्ष यासीन मलिक ने किया। लोगों का यह हुजूम जामिया मस्जिद पहुंचा, जहां जनाजे की नमाज अदा की गई।

युवक की मौत के मद्देनजर पूरे श्रीनगर में सोमवार को तनाव का माहौल रहा। लोगों ने जगह-जगह प्रदर्शन किए और दुकानों को बंद करवाया। इस दौरान पुराने शहर के साफाकडाल, कवडारा, बोहरी कडाल, राजौरी कडाल, नौहट्टा, खन्यार, रैनावारी इलाकों में में सुरक्षा बलों और शहरी इलाके के मैसूमा में पथराव कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़पें भी हुईं।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "गैरजिम्मेदाराना तरीके से आंसू गैस के गोले छोड़ने वाले सहायक पुलिस उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।"

उल्लेखनीय है कि पुराने शहर के राजौरी कडाल क्षेत्र में रविवार को पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच झड़पें हुई। इसी दौरान भीड़ ने पत्थरबाजी आरंभ कर दी। इसके जवाब में पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इससे एक युवक बुरी तरह घायल हो गया।

उसे सौरा चिकित्सा संस्थान ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। युवक के परिजनों का कहना है कि वह भीड़ का हिस्सा नहीं था, बस वहां से गुजर रहा था कि आंसू गैस के गोले की चपेट में आ गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+