शिमला में 6 साल में सबसे गर्म रहा जनवरी
मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया, "इस साल जनवरी में शिमला का औसत तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान इस समय के औसत तापमान से लगभग 3.8 डिग्री अधिक है।"
उन्होंने कहा कि रात का तापमान औसत से 1.9 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया।
सिंह ने कहा, "कमजोर पश्चिमी विक्षोब की वजह से तापमान में वृद्धि हुई जिसके कारण औसत से कम बारिश और हिमपात हुआ।"
निदेशक के मुताबिक शिमला में वर्ष 2005 से 2009 तक औसत तापमान क्रमश: 10.3 डिग्री, 13.1 डिग्री, 13.5 डिग्री, 9.4 डिग्री और 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि इन वर्षो में रात में तापमान क्रमश: 2.1 डिग्री, पांच डिग्री, 3.5 डिग्री,1.5 डिग्री और 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
सिंह ने कहा कि जनवरी में राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान औसत रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications