साइकिल चलाने वाले बच्चे होते हैं ज्यादा स्वस्थ : शोध
एक नए शोध के दौरान वर्ष 2007-2008 में इंग्लैंड के पूर्वी क्षेत्र के 10 से 16 साल के 600 बच्चों यात्रा संबंधी आदतों की समीक्षा की गई।
शोध की अगुवाई कर रहे एसेक्स विश्वविद्यालय के जीव विज्ञानी गेविन सैंडरकॉक और क्रिस्टीन वॉस का कहना है कि साइकिल चलाने वाले बच्चे ज्यादा स्वस्थ रहते हैं।
शोध के लिए 23 स्कूलों के बच्चों से स्कूल-यात्रा संबंधी प्रश्नावली भरवाई गई। इसके बाद इनकी एक दौड़ आयोजित की गई।
शोध में पता चला कि पैदल स्कूल जाने वाले लड़के 20 फीसदी और लड़कियां 30 फीसदी ज्यादा स्वस्थ थीं। वहीं साइकिल से स्कूल जाने वाले लड़के अन्य की तुलना में 30 फीसदी ज्यादा स्वस्थ पाए गए। सबसे ज्यादा नाटकीय परिणाम साइकिल से स्कूल जाने वाली लड़कियों में दिखा। इनका स्वास्थ्य स्वचालित वाहनों से स्कूल जाने वाली लड़कियों की तुलना में सात गुना बेहतर पाया गया।
यह शोध अमेरिकन कॉलेज ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन (एसीएसएम) के जरनल में प्रकाशित हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications