गुजरात में पेट्रोल पंपकर्मी की हत्या

अहमदाबाद, 1 फरवरी (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के विधानसभा क्षेत्र मणिनगर में सोमवार को मोटरसाइकिल पर सवार दो सशस्त्र लोगों ने एक पेट्रोल पंप के कैशियर को गोली मारकर हत्या कर दी और 3.5 लाख रुपये लूट लिए।

यह घटना उस वक्त हुई जब बिपिन ठक्कर रुपयों से भरा बैग लेकर भारतीय स्टेट बैंक की एक शाखा में जमा कराने जा रहे थे। रास्ते में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने रास्ते में ही पैसों से भरा बैग छीनकर उन्हें गोली मार दी। ठक्कर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस उपायुक्त अजय चौधरी ने कहा, "कैशियर अपने स्कूटर से जा रहा था। मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके तुरंत बाद उन्होंने कैशियर को गोली मार दी। हमलावर पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।"

गौरतलब है कि यह घटना मणिनगर क्षेत्र में खोखरा के समीप सुबह 11.30 बजे के आस-पास हुई।

गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता अर्जुन मोदवादिया ने कहा कि यह घटना राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था की सूचक है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+