राहुल महाजन के शो में अभद्रता न हो : महिला आयोग
नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने सोमवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रायल से यह सुनिश्चित करने को कहा कि एनडीटीवी इमैजिन पर दिखाए जाने वाले रियलिटी शो 'राहुल दुल्हनियां ले जाएंगे' में महिलाओं को अभद्र तरीके से प्रदर्शित नहीं किया जाएगा।
महिला आयोग की अध्यक्ष गिरिजा व्यास ने पत्रकारों से कहा, "मैंने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को एक पत्र भेजकर यह सुनिश्चित करने को कहा है इस कार्यक्रम में महिलाओं को अभद्र तरीके से प्रदर्शित नहीं किया जाएगा।"
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन के बेटे राहुल महाजन सोमवार से शुरू हो रहे एक टी.वी. कार्यक्रम में अपनी दुल्हन की तलाश करेंगे।
देशभर से 16,000 महिला प्रतिभागियों में से 15 महिलाओं को चुना गया है जिनमें से एक को राहुल अपनी दुल्हन के तौर पर पसंद करेंगे।
व्यास ने कहा कि पिछले साल स्टार प्लस पर प्रसारित हो चुके 'सच का सामना' को लेकर भी लोगों ने चिंता जाहिर की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications