टीवीएस की बिक्री में 34 फीसदी की वृद्धि
कंपनी ने मौजूदा वित्तीय वर्ष के जनवरी महीने में 125,578 वाहनों की बिक्री की। पिछले वित्तीय वर्ष की सामान अवधि में टीवीएस ने 93,729 गाड़ियों की बिक्री की थी।
कंपनी ने मौजूदा वित्तीय वर्ष की अप्रैल से जनवरी तक की अवधि में कुल 1,23,932 वाहनों की बिक्री की। पिछले वित्तीय वर्ष की सामान अवधि में टीवीएस ने कुल 1,100,453 वाहनों की बिक्री की थी।
घरेलू बाजार में टीवीएस लिमिटेड ने वर्ष 2010 के जनवरी महीने में 109,504 वाहन बेचे जबकि पिछले साल 2009 के जनवरी में 79,729 वाहनों की ही बिक्री हुई थी।
कंपनी के निर्यात में वृद्धि जारी है। वर्ष 2009 के जनवरी माह की तुलना में टीवीएस के निर्यात में इस वर्ष की सामान अवधि में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जनवरी में निर्यात किए गए वाहनों की संख्या 16,074 थी। पिछले वर्ष समान माह में 14,000 वाहन निर्यात किए गए थे।
जनवरी माह में टीवीएस ने 1,710 तिपहिया गाड़ियों की बिक्री की। पिछले वित्तीय वर्ष की सामान अवधि में यह संख्या केवल 466 ही थी।
मौजूदा वित्तीय वर्ष की अप्रैल से जनवरी तक की अवधि में कंपनी ने कुल 10,417 तिपहिया वाहनों की बिक्री की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications