गोवा में पर्यटकों की सुरक्षा लिए ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की जरूरत : गिरिजा

व्यास का यह बयान नौ वर्षीया एक रूसी बालिका से पिछले दिनों हुई दुष्कर्म की घटना के चंद दिन बाद आया है।

व्यास ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पर्यटकों को सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गोवा में सुरक्षाबलों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए।

अमन भारद्वाज और अनिल रघुवंशी नाम के दो युवकों ने रूसी बच्ची के साथ 26 जनवरी को उस समय बलात्कार किया, जब वह अरमबोल तट पर नहा रही थी। ये दोनों पणजी से 45 किलोमीटर दूरी पर स्थित धारगल में एक फार्मास्युटिकल कंपनी में काम करते हैं। बाद में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

मीडिया में इस घटना के सुर्खियों में आने के बाद गोवा में महिला पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर बहस छिड़ी। इसके बाद केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने गोवा सरकार से सुरक्षा प्रबंधों से संबंधित ब्योरा मांगा।

उधर, रूसी दूतावास ने भी गोवा में पर्यटकों को न जाने संबंधी परामर्श जारी करने की चेतावनी दी।

गोवा में रूसी महिलाओं के खिलाफ इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले साल दिसंबर में एक स्थानीय नेता ने 25 साल की रूसी महिला के साथ बलात्कार किया था। इसके अलावा पुलिस एक रूसी किशोरी एलेना सुखोनोवा की रहस्यमय मौत की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझा सकी है। एलेना की लाश पणजी से 25 किलोमीटर दूर थिविम में रेलवे ट्रैक पर मिली थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+