ब्रिटेन-पाक बढ़ाएंगे रक्षा संबंध
इस्लामाबाद, 1 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान और ब्रिटेन ने रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने तथा नौ सेनाओं के करीबी संबंधों को प्रगाढ़ बनाने पर सहमति जताई है।
यह संकल्प ब्रिटेन के नौसेना प्रमुख एडमिरल मार्क स्टैनहोप और उनके पाकिस्तानी समकक्ष एडमिरल नोमान बशीर ने सोमवार को हुई बैठक के दौरान व्यक्त किया।
ऑन लाइन न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के बीच कई अहम मसलों पर बातचीत हुई और सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी।
मौजूदा क्षेत्रीय समुद्री परिदृश्य में पाकिस्तानी नौसेना की भूमिका की ब्रीफिंग में भी स्टैनहोप ने हिस्सा लिया।
स्टैनहोप ने कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई को देखते हुए पाकिस्तानी सैन्य बलों की भूमिका बढ़ी है। इसके अलावा समुद्री आतंकवाद को रोकने में पाकिस्तान की नौसेना को प्रयास तेज करना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications