कृष्णा से मिलेगा भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल
पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज और राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली के नेतृत्व में पार्टी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आज शाम कृष्णा से मिलेगा और उनसे आस्ट्रेलिया में भारतीयों पर लगातार हो रहे हमलों को रोकने की दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग करेगा।
उल्लेखनीय है कि कृष्णा ने पिछले दिनों लंदन में आस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री स्टीफन स्मिथ से मुलाकात की थी जिसमें उन्होंने भारतीयों पर हो रहे हमलों के सिलसिले में आस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का ब्योरा मांगा था।
आस्ट्रेलिया में हाल में भारतीयों पर हमले की घटनाएं बढ़ी हैं। इसी महीने 21 वर्षीय भारतीय छात्र नितिन गर्ग की हत्या कर दी गई थी। अब भारतीय टैक्सी चालकों को भी वहां निशाना बनाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। गत 16 जनवरी को बालारात शहर में एक टैक्सी चालक को निशाना बनाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications