पश्चिम बंगाल में बस पलटी, 6 मरे, कई घायल
कोलकाता, 1 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में सोमवार को एक बस के पलट जाने से उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए।
जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश यादव ने आईएएनएस को बताया कि यह हादसा हुरा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत लालपुर के समीप हुआ।
पुलिस के मुताबिक एक ट्रक को ओवरटेक करते समय का चालक का बस पर से नियंत्रण खत्म हो गया था। यह बस अदरा से मानबाजार जा रही थी। ताजा समाचार मिलने तक कई घायल बस में ही फंसे थे जिन्हें बाहर निकालने के प्रयास जारी थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications