हुंडई की बिक्री में 42 फीसदी की बढ़ोतरी
घरेलू बाजार में चालू वित्त वर्ष के जनवरी महीने में हुंडई ने 29,601 कारों की बिक्री की। वहीं पिछले वर्ष की सामान अवधि में कंपनी ने घरेलू बाजार में 21,016 कारों की बिक्री की थी।
मौजूदा वित्त वर्ष के जनवरी महीने में हुडंई मोटर ने 23,034 कारों का निर्यात किया। पिछले वित्त वर्ष की सामान अवधि में कंपनी ने 16,155 कारों का निर्यात किया था।
कंपनी के विपणन और विक्रय प्रबंधक अरविंद सक्सेना ने बताया, "हमने साल की शुरूआत अच्छी की है और हमें उम्मीद है कि सरकार के द्वारा दिए गए प्रोत्साहन पैकेजों की मदद से इसी गति को हम बनाए रखेंगे। "
वर्ष 2010 के जनवरी महीने में खंड ए2 में (सेंट्रो, आई10, गेट्ज और आई20)की 47,104, ए3 खंड में (एसेन्ट और वर्ना) की 5,502 और खंड ए4 में (सोनाटा ट्रांसफार्म) की 29 इकाईयों की बिक्री हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications