हैती में केवल महिलाओं को बांटी जा रही है खाद्य सहायता
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक, अमेरिकी सेना और हैती की पुलिस इस वितरण कार्यक्रम की देखरेख कर रही है। कोशिश की जा रही है कि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध हो सके।
भूकंप से तबाही के बाद यहां राहत कार्यो में भारी दिक्कत हो रही है। ताकतवर गुटों द्वारा राहत और खाद्य सामग्री पर कब्जा करने की घटनाओं के बाद कई बार सैनिकों को फायरिंग भी करनी पड़ी।
राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस में ऐसे 16 वितरण केंद्र बनाए गए हैं। महिलाओं को कूपन देकर उन्हें 25 किलोग्राम चावल मुहैया कराया जा रहा है। इस तरह 20 लाख लोगों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा।
हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि वितरण केंद्रों पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। इससे भीड़ में गुस्सा पनप रहा है।
रविवार को व्हाइट हाउस की तरफ से संदेश आया कि कुछ अमेरिकी हैती से वापस बुलाए जा सकते हैं।
हैती सरकार ने 12 जनवरी के भूकंप में एक लाख 80 हजार लोगों से ज्यादा के मरने दो लाख से ज्यादा के घायल होने की पुष्टि की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications